बीते हफ्ते सिनेमाघरों में चार फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, जिसमें बिग बजट फिल्म 'पोन्नियियन सेल्वम' और 'विक्रम वेधा' के अलावा 'कंतारा' और 'कर्णसुबर्नेर' शामिल है। इन चारों फिल्मों का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और कमाई के मामले में बिग बजट फिल्म 'पीएस 1' धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, 'पीएस 1' को छोटे बजट की बनी फिल्म 'कांतारा' टक्कर दे रही है। वहीं, 'विक्रम वेधा' और 'कर्णसुबर्नेर' की कमाई भी अच्छी खासी चल रही है। लेकिन रेटिंग के मामले में कौन सी फिल्म आगे रही? यह जानना भी बहुत जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि किस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा रेटिंग दी है।