भारतीय सिनेमा के इतिहास में लगभग सभी रिकॉर्ड तोड़ देने के बाद अब आमिर की फिल्म 'दंगल' चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले दंगल को ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल मूवी कंवेंशन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
2 of 5
दंगल
मिड डे वेबसाइट की खबर के मुताबिक आमिर खान की फिल्म दंगल को चीनी आईएमडीबी द्वारा किए गए वार्षिक सर्वेक्षण में नंबर एक का स्थान दिया गया है। आपको बता दें कि फिल्म ने चीन में रिकॉर्डतोड़ 1,214 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही 'दंगल' ने यह इतिहास रचा है।
फिल्म ने सिर्फ भारत और चाइना में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान समेत दुनिया भर में धूम मचाई है। बता दें, इससे पहले आमिर की फ़िल्म '3 इडियट्स' को भी चीन में रिलीज किया गया था। फ़िल्म '3 इडियट्स', 1970 दशक के बाद, पहली भारतीय फिल्म थी जिसे चीन में रिलीज किया गया था।
4 of 5
दंगल
आमिर खान की चीन में धाक है क्योंकि 'पीके', '3 इडियट्स' और 'धूम 3' चीन बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष तीन उच्चतम श्रेणी में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। आमिर खान की फिल्म दंगल के अलावा 'धूम 3' और 'पीके' को भी ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल मूवी कंवेंशन अवॉर्ड मिल चुका है।
इस तरह से आमिर पहले भारतीय कलाकार बन चुके हैं, जिनकी तीन फिल्मों को ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल मूवी कंवेंशन में प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला है। ऑस्ट्रेलियन इंटरनेशनल मूवी कंवेंशन का आयोजन बीते साल 8 से 12 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में हुआ था। आमिर इस इवेंट में पहुंच नहीं पाए थे।