साल 2022 की सबसे कामयाब भारतीय फिल्म ‘केजीएफ 2’ के हीरो यश ऑनलाइन रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी के हिसाब से वैश्विक लोकप्रियता के मामले में तमिल सिनेमा के अभिनेता धनुष, तेलुगू सिनेमा के अभिनेताओं राम चरण और जूनियर एनटीआर व हिंदी सिनेमा के अभिनेता ऋतिक रोशन से भी गए बीते हैं। इस साल के लोकप्रिय सितारों की जो सूची आईएमडीबी ने बुधवार को जारी की है, उसमें यश को 10वीं पायदान पर रखा गया है। आईएमडीबी का दावा है कि ये लिस्ट उसकी वेबसाइट पर हर महीने आने वाले 20 करोड़ यूजर्स की पसंद के हिसाब से बनाई गई है।