फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMDb के टॉप 10 ब्रेकआउट सेलेब्स में सुशांत की अभिनेत्री संजना सांघी का नाम सबसे ऊपर, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 03 Dec 2020 05:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
IMDb (Internet Movie Database) ने इंडियन स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज को आधार मानकर साल 2020 की 10 ब्रेकआउट सितारों के नाम की लिस्ट (IMDb 2020 Top 10 Breakout Stars list) जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन सितारों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने फिल्म या फिर वेब सीरीज के जरिए धूम मचा दी।
विज्ञापन

2 of 6
संजना सांघी - फोटो : instagram/sanjanasanghi96
दरअसल  IMDb ने इस लिस्ट को फिल्म की कमाई, फिल्म क्रिटिक्स के स्टेटमेंट्स को ध्यान में रखकर जारी किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'दिल बेचारा' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री संजना सांघी का नाम है।
विज्ञापन

3 of 6
ईशा तलवार - फोटो : Instagram: @talwarisha
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिनेत्री ईशा तलवार हैं। बता दें कि मिर्जापुर 2 के साथ ही ईशा हर 'किस्से के हिस्से', 'कामयाब', 'आर्टिकल 15' में भी अपने किरदार से दिल जीत चुकी हैं। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर हर्षिता गौर हैं। हर्षिता को 'साड्डा हक (2013)', 'मिर्जापुर सीरीज (2018)' और 'सेक्रेड गेम्स (2018)' के लिए जाना जाता है।

4 of 6
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Instagram
लिस्ट में आगे बढ़ें तो चौथे नंबर पर नाम अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी का है। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' सहित स्वास्तिका 'शिबाजी (2008)' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में भी अपने किरदार के लिए चर्चा बटोर चुकी हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अहाना कुमरा और छठवें नंबर पर श्रेया धनवंतरी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
तृप्ति डिमरी - फोटो : नेटफ्लिक्स
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर तृप्ति डिमरी हैं, जो 'बुलबुल (2020)', 'लैला मजनू (2018)' और 'पोस्टर बॉयज (2017)' में अपना दमखम दिखा चुकी हैं। इसके बाद आठवां नंबर अभिनेता जयदीप अहलावत का है। बता दें कि जयदीप मुख्य रूप से 'पाताललोक (2020)', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)', 'राजी (2018)' और 'रॉकस्टार (2011)' के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निथ्या मेनन - फोटो : Instagram
इस लिस्ट में नौवें और दसवें नंबर पर निथ्या मेनन और निहारिका लायरा दत्त का नाम है। निथ्या जहां तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित हिंदी फिल्मों में अपना दम दिखा चुकी हैं तो वहीं निहारिका लायरा दत्त को 'मिस्टर टस्कर', 'डाई ट्राइंग (2018)' और 'म्यूजिक टीचर (2019)' में शानदार काम के लिए जाना जाता है।

एक नजर में पूरी लिस्ट:
  • संजना सांघी 
  • ईशा तलवार 
  • हर्षिता गौर 
  • स्वास्तिका मुखर्जी 
  • अहाना कुमरा 
  • श्रेया धनवंतरी 
  • तृप्ति डिमरी 
  • जयदीप अहलावत 
  • निथ्या मेनन 
  • निहारिका लायरा दत्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें