फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामसेतु’ से पहले अक्षय के सामने इतनी फिल्मों की सरयू, अगले साल हर दूसरे महीने एक फिल्म की तैयारी

Thu, 03 Dec 2020 05:37 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रामसेतु - फोटो : instagram: akshaykumar
अभिनेता अक्षय कुमार की गिनती की एक फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई और उसका भी हाल बहुत अच्छा नहीं रहा। इससे पहले भी अक्षय दो घर आगे चार घर पीछे वाली रफ्तार से फिल्मों में काम पाते रहे हैं। इस समय अक्षय की झोली में करीब आठ फिल्में हैं और ये सब एक के बाद एक रिलीज की कतार में हैं।

साल 2021 में सिनेमाघरों में अक्षय की हर दूसरे महीने एक फिल्म रिलीज हो सकती है और ऐसा हुआ तो कम के कम इन फिल्मों के निर्माताओं के लिए आसार अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
अपनी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार होने के बावजूद अक्षय कुमार इन दिनों फिल्में दर फिल्में साइन करते जा रहे हैं। अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने हाल ही में एक और फिल्म पर काम शुरू किया है जिसका निर्देशन वह जगन शक्ति से करवाएंगे। जगन शक्ति ने अक्षय कुमार के साथ पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' में काम किया है।

इस साल अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज की कतार में थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जब देश में लॉकडाउन हुआ तो सबसे पहले जो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए नहीं पहुंच पाई, वह ‘सूर्यवंशी’ ही रही। इसके बाद उनकी बाकी फिल्मों की तारीखें भी गड़बड़ हो गईं। 'लक्ष्मी' के बाद आने वाली 'पृथ्वीराज' की शूटिंग चल रही है और कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'बच्चन पांडे' की शूटिंग तो अभी शुरू भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अक्षय की एक और अंडरप्रोडक्शन फिल्म आनंद एल राय के साथ बन रही है। 'अतरंगी रे' नाम की इस फिल्म का भविष्य सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ पर अटका है। ये फिल्म चली तो 'अतरंगी रे' को खत्म करने की स्पीड तेज हो सकती है। तमिल सुपरस्टार धनुष भी फिल्म में हैं, लेकिन हिंदी मार्केट में उनसे ज्यादा कुछ खास होने वाला नहीं है।

अक्षय कुमार ने जगन शक्ति के साथ जो फिल्म साइन की है, उसकी शूटिंग वह अगले साल के अंत में शुरू करेंगे। फिलहाल इस फिल्म की पटकथा पर ही काम चल रहा है।

4 of 5
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : social media
जगन शक्ति के साथ अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'मिशन मंगल' की शूटिंग मात्र 28 दिन में ही पूरी कर दी थी, उसी तरह इस फिल्म को भी वह 38 से 40 दिन में ही समेटने की योजना बना रहे हैं। अक्षय ऐसा कर भी सकते हैं क्योंकि देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग शुरू की और दो महीने पूरे होने से पहले ही वह अपनी इस फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म करके स्कॉटलैंड से वापस देश लौट आए।

अब यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इन फिल्मों के अलावा अक्षय कुमार के पास भविष्य में एक फिल्म 'रक्षाबंधन' है जिसका निर्देशन आनंद एल राय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म 'रामसेतु' की घोषणा कर दी है। इसकी शूटिंग भी अगले साल से ही शुरू होगी। उनके खाते में एक एक्शन कॉमेडी फिल्म और है जिसको बनाने का जिम्मा भूषण कुमार और एकता कपूर में लिया है।

साल 2022 तक का इंतजाम कर चुके अक्षय कुमार के आसपास कुछ और निर्माता भी चक्कर काट रहे हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘लक्ष्मी’ ने अक्षय कुमार की नई फिल्मों को साइन करने की गति तेज कर दी है, वह अपना अगले तीन चार साल का कैलेंडर अपना सूरज चमकते रहने के दौरान ही सेट कर लेना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें