फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जिनिटी को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने पूछा इलियाना से सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये मुंह तोड़ जवाब

Wed, 04 Sep 2019 08:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। कभी फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं तो कभी उनके सवालों का जवाब देते हैं। ऐसा ही कुछ किया इलियाना डिक्रूज ने, जिन्होंने अपने फैंस के लिए 'कुछ भी पूछो (Ask Me Anything)' सेशन रखा। 
विज्ञापन

2 of 5
ileana dcruz
इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम पर  'कुछ भी पूछो (Ask Me Anything)'सेशन रखे। इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। इन सवालों में उनकी अगली फिल्म, पसंद- नापसंद आदि से जुड़े सवाल थे। लेकिन इस बीच एक्ट्रेस से एक सवाल ऐसा पूछा गया जिससे वो नाराज हो गईं और यूजर को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ileana dcruz
बता दें कि इंस्टाग्राम पर 'कुछ भी पूछो' सेशन के दौरान यूजर ने इलियाना से पूछा- 'आपने वर्जिनिटी कब खोई थी? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने बेहद शानदार जवाब देते हुए लिखा- 'तुम्हारी मां क्या कहेंगी।' वहीं एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर सवाल जवाब के सेशन की एक फोटो भी शेयर की है।

4 of 5
Ileana
वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना की अगली फिल्म पागलपंती है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। वहीं फिल्म में इलियाना के साथ में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट नजर आएंगे। फिल्म 8 नंवबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ileana d'cruz
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी सोशल मीडिया यूजर ने किसी सेलेब से ऐसा सवाल पूछा हो। इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने भी ऐसा ही एक सेशन रखा था जिसमें उनसे एक यूजर ने पूछा था कि क्या वह वर्जिन है? इस पर टाइगर ने जवाब में लिखा था- 'अबे बेशर्म! मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे।' वहीं उस ही सेशन में टाइगर से दिशा पाटनी के साथ रिलेशनशिप में होने और उनको डेट करना का भी सवाल पूछा गया था। इस सवाल पर टाइगर ने लिखा था कि दिशा को डेट करने की मेरी औकात नहीं है।

पढ़ें: रानू मंडल को नसीहत देते ही यूजर्स के निशाने पर आईं लता मंगेशकर, फैंस बोले-'थोड़ा कठोर हो गया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें