विराट-अनुष्का के बाद एक और एक्ट्रेस के गुपचुप शादी रचाने की खबर आ रही है। दरअसल इलियाना डी क्रूज ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को देखकर कयास यही लगाए जा रहे हैं उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू से शादी कर ली है।
विज्ञापन
2 of 4
Ileana
इलियाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने चुपके से अपने विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है।
विज्ञापन
3 of 4
ileana dcruz
- फोटो : Instagram/Ileana_official
हाल ही में इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने 'हबी' लिखा था। उन्होंने लिखा "मेरे लिए साल का सबसे खूबसूरत समय क्रिसमस का समय होता है। हैप्पी होलीडेज। इस फोटो को हबी एंड्रयू ने खीची है।
My favourite time of the year ♥️ #christmastime #happyholidays #home #love #family Photo by hubby @andrewkneebonephotography ♥️
A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on Dec 23, 2017 at 3:54am PST
साल2017 में इलियाना की दो फिल्में रिलीज हुईं मुबारकां और बादशाहो। दोनों में इलियाना की एक्टिग को काफी सराहा गया था। हालांकि इलियाना ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इलियाना के इस पोस्ट से कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि उनका सिंगल का स्टेटस मैरिटल में बदलता है या नहीं।