बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी बिकिनी वाली तस्वीरों के लिए बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इलियाना डिक्रूज को उनकी बोल्ड बिकिनी वाली तस्वीरों के लिए जमकर निशाने पर ले रहे हैं और कई यूजर्स पूछे रहे हैं कि क्या उनके पास एक ही बिकिनी है। अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में इलियाना डिक्रूज व्हाइट बिकिनी में दिख रही हैं। यह तस्वीरें उनके मालदीव वैकेशन की हैं। उनकी यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और इसके लिए उनको बॉडी शेम भी किया गया है।