अंग्रेजी में एक कहावत है कि टू इज फ्रेंडशिप, थ्री इज ए पार्टी। करण जौहर इसी कहावत पर चलते हुए अपने घर आठ लोगों की दावत को एक बहुत ही अंतरंग बैठक भले बता रहे हों लेकिन जानकारी के मुताबिक बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनका घर सील कर दिया है। करीना कपूर का घर पहले ही सील हो चुका है और जानकारी ये भी है कि उनके घर पार्टी करने वालों में शामिल रहीं और कोरोना पॉजीटिव पाई गई अभिनेत्रियों सीमा खान और महीप कपूर की इमारतें भी बीएमसी ने सील कर दी हैं। यही नहीं इन इमारतों में रहने वाले सारे लोगों का कोरोना टेस्ट बीएमसी खुद यहां कैंप लगाकर करवा रही है।