फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: ऑस्ट्रेलिया में लहराया देश का परचम, IIFM में रणवीर सिंह ने जीता बेस्ट अभिनेता का अवॉर्ड

Sun, 14 Aug 2022 11:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं। फोटोशूट कराने के बाद अभिनेता का कई लोगों ने विरोध किया तो बहुत से फैंस से उसे सही बताया। हालांकि रणवीर को लेकर जो अपडेट सामने आ रहा है, उसे जानने के बाद अभिनेता के फैंस खुशी से फूले नहीं समाएंगे। कपिल देव के करियर को बड़े पर्दे पर फिल्म 83 के माध्यम से दिखाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह  को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट एक्टर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है। शानदार परफॉर्मेंस के जरिए अभिनेता ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह की फिल्म 83 उनकी शानदार फिल्मोग्राफी के लिए जानी जाती है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ द इयर का अवॉर्ड दिया है। इस दौरान अभिनेता ने आईआईएफएम के सभी जूरी मेंबर का धन्यवाद दिया। रणवीर ने आगे कहा कि ये फिल्म हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी। तारीफों से ज्यादा मैं फिल्म को बनाने के प्रॉसेस को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। अभिनेता ने आगे कहा मैं इस सम्मान को 83 की कास्ट एंड क्रू के साथ शेयर करता हूं जो मेरे लिए बहुत प्रिय है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जब ओमिक्रॉन पीक पर था उस समय '83' को 12.64 करोड़ की ओपनिंग मिली और भारत में इसने कुल 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें कि '83' का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 200 करोड़ का है। कोरोना महामारी के बाद 83 का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट काफी शानदार रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
83 द फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार में समा जाने वाले अभिनय की वजह से अभिनेता को उनकी पीढी का बेस्ट एक्टर कहा जाता है। फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद रणवीर सिंह ने अभी तक अपने करियर में बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा, सूर्यवंशी और गली बॉय जैसी शानदार फिल्में दी हैं। अभिनेता की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें