रक्षा बंधन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय के लिए फायदेमंद साबित हुआ रविवार
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' की कमाई भले ही उम्मीद से कम हो रही हो, लेकिन इसे समीक्षकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन यानी रविवार को 'रक्षा बंधन' की कमाई में उछाल देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो पहले ही संतोषजनक नहीं था और इसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। 'रक्षा बंधन' ने दूसरे दिन 6 से 6.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं तीसरे दिन अक्षय की फिल्म ने महज 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिलहाल बात करें आज के कलेक्शन की तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'रक्षा बंधन' ने ऑनलाइन बुकिंग में 7.10 करोड़ और टिकट खिड़की से तकरीबन 1.60 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने टोटल 8.70 करोड़ का कलेक्शन किया है।