महिमा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
बेटी के भविष्य पर क्या बोलीं महिमा?
इस बातचीत में महिमा से जब पूछा गया कि आजकल कई पुराने सितारे अपने बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। क्या आप भी अपनी बेटी के लिए ऐसा सोचती हैं? इस पर महिमा ने साफ कहा, "मुझे ये इंडस्ट्री बहुत पसंद है, लेकिन मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है। वह स्कूल में पढ़ रही है। मेरे लिए उसकी पढ़ाई सबसे अहम है। अभी उसके दिमाग में जितना पढ़ाई रहे, उतना ही बेहतर है।"