फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Be Happy X Review: लोगों को कैसी लगी अभिषेक बच्चन की 'बी हैप्पी'? सोशल मीडिया पर मिल रहीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

Fri, 14 Mar 2025 10:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Be Happy X Review: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बी हैप्पी' को सोशल मीडिया पर ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दर्शक फिल्म की  कहानी और अभिषेक के अभिनय को सराह रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बी हैप्पी - फोटो : यूट्यूब
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बी हैप्पी' 14 मार्च को आखिरकार रिलीज हो गई। शुरुआती समीक्षाओं में इस फिल्म के लिए अभिनेता की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी भावनात्मक है, जो पिता-पुत्री के रिश्ते पर केंद्रित है। यह फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध है।
Gene Hackman Death: जीन हैकमैन के प्रतिनिधि ने अदालत से की मांग, सार्वजनिक न करें मौत से जुड़ी जांचें
विज्ञापन

2 of 5
बी हैप्पी - फोटो : इंस्टाग्राम- @bachchan
फैंस को पसंद आई फिल्म
इस फिल्म को देखने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। फैंस को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। एक फैन ने एक्स पर लिखा, "कल रात इस शानदार फिल्म को देखा। अभिषेक बच्चन को बहुत-बहुत बधाई। आप हर बार अपने अभिनय का स्तर ऊंचा कर रहे हैं। 'बी हैप्पी' में आपका काम कमाल का है। खासकर 'देवी आई' गाने का डांस और फिल्म का अंत बेमिसाल है।" इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन ने भी रीशेयर किया। एक अन्य फैन ने लिखा, " 'बी हैप्पी' देखी। यह फिल्म दिल को छूने वाली है। अभिषेक ने फिर से गजब का अभिनय किया। इनायत वर्मा और पूरी टीम को बधाई। यह फिल्म हंसाती है, रुलाती है और हौसला बढ़ाती है। अंत में अभिषेक ने कमाल कर दिया।"
Hindi Movies Part 2: दो भागों में बनाई जाएंगी ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में शामिल हैं रणबीर की दो मूवीज

विज्ञापन

3 of 5
बी हैप्पी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस कर रहे जमकर तारीफ
फैंस अभिषेक के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अभिषेक बच्चन की 'बी हैप्पी' को मिस मत करिए। यह एक भावुक और दिल को छूने वाली फिल्म है।" एक अन्य ने कहा, "अभिषेक हमेशा मुश्किल किरदारों वाली फिल्में चुनते हैं और इतिहास बनाते हैं। 'बी हैप्पी' भी एक ऐसा ही रत्न है।" एक फैन ने इसे "बाप-बेटी के सपनों की खूबसूरत यात्रा" बताया।

4 of 5
बी हैप्पी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में मौजूद हैं ये सितारे
'बी हैप्पी' में अभिषेक बच्चन ने बच्ची इनायत वर्मा के साथ दोबारा काम किया है। दोनों इससे पहले 2020 की कॉमेडी-ड्रामा 'लूडो' में साथ नजर आए थे। फिल्म में नोरा फतेही, नास्सर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बी हैप्पी - फोटो : यूट्यूब
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे अभिषेक
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी एक और आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम 'किंग' है। फिल्म में शाहरुख खान और सुहाना खान मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, जूनियर बच्चन इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें