फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Awards 2022: मार्च से मई तक दो बार स्थगित हो चुके आईफा अवॉर्ड्स, इन बॉलीवुड सितारों के सामने आई डेट्स की मुसीबत

Sun, 15 May 2022 01:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान-कार्तिक आर्यन- सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अबू धाबी के यस द्वीप पर आयोजित होने वाला आईफा अवार्ड्स 2022 इवेंट स्थगित हो गया है। इस बार इवेंट में बॉलीवुड सितारों का मेला लगने वाला था। शो के लिए सेलेब्स काफी समय से तैयारियों में जुटे थे। बता दें कि यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में यह अवॉर्ड स्थगित कर दिए गए हैं। आईफा इवेंट में कई सितारे प्रस्तुति देने के लिए बेकरार थे। इवेंट के लिए टिकटो की बिक्री भी हो चुकी थी। मगर अब ऐन वक्त में इवेंट का स्थगित होना जाहिर सी बात है कि सितारों के लिए भी निराशा की बात है। कई सितारों ने अपने व्यस्त शेड्यूल से इवेंट के हिसाब से अपनी डेट्स निकाल रखी थीं। इवेंट में परफॉर्म करने वाले सितारों को अब नई तारीखों के हिसाब से वक्त निकालने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कौन-से सितारे दे रहे थे मंच पर प्रस्तुति। 
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान
इस बार शो की मेजबानी की जिम्मेदारी भाईजान के कंधों पर थी। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्होंने जुलाई में होने वाले इवेंट के लिए दोबारा डेट्स का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान
अभिनेत्री सारा अली खान इस अवॉर्ड में मंच पर प्रस्तुति देने वाली थीं। सारा ने एक बातचीत के दौरान आईफा को एक प्रेरणादायक मंच कहा था। उन्होंने कहा था कि 22वें सीजन का हिस्सा बनकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। बता दें कि सारा अली खान इन दिनों कश्मीर में छुट्टियां मना रही हैं।

4 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह इस अवॉर्ड में प्रस्तुति देने  वाले थे। खास बात है कि रणवीर यस द्वीप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जहां इस इवेंट का आयोजन होना था। वह शुरू से इस इवेंट को लेकर उत्साहित हैं। रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
इस बार इवेंट में कार्तिक आर्यन भी शिरकत करने वाले थे। प्रस्तुति देने को लेकर वह काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा था कि मैं इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि कार्तिक आर्यन इससे पहले 2018 के आईफा अवॉर्ड में भी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 7
वरुण धवन
वरुण धवन
वरुण धवन आयोजकों के द्वारा घोषित किए जाने वाले पहले कलाकार थे। इनके अलावा अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी मंच पर प्रस्तुति देने वाले थे। इस साल आईफा रॉक्स में देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली, गुरु रंधावा और हनी सिंह डेब्यू करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
IIFA 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले भी रद्द हो चुका है इवेंट
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉर्ड मूल रूप से 18-19 मार्च 2022 को आयोजित होने वाले थे। मगर, किन्हीं वजहों से स्थगित होकर मई के लिए शेड्यूल किया गया। अब राष्ट्रपति शेख खलीफा का निधन होने से मई में भी इवेंट नहीं हो सकेगा। जुलाई के लिए नई डेट मिली हैं। फिल्मी सितारों के लिए आईफा अवॉर्ड खास मायने रखते हैं। स्टार्स से लेकर निर्देशक और कला जगत से जुड़े सभी लोग इसका इंतजार करते हैं। मगर, कोविड 19 के चलते लगे लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड और टेलीविजन के अवॉर्ड्स फंक्शन पर भी काफी फर्क पड़ा। बॉलीवुड सितारों करीब दो सालों से किसी इवेंट में एकजुट होने का मौका नहीं मिल पा रहा था। लेकिन, सितारों को अभी और इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें