फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan: इरा खान ने ट्रोल्स पर अपनी नई पोस्ट से कसा तंज, बोलीं-'ट्रोल करते-करते थक गए हों तो....'

Sun, 15 May 2022 01:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इरा खान ने साझा की नई तस्वीरें - फोटो : social media
आमिर खान की बेटी, इरा खान ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। इरा खान को अपने जन्मदिन पर बिकिनी तस्वीरें साझा करने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। आमिर की लाडली के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें उनके पिता आमिर खान, उनकी मां रीना दत्ता, बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे। जब से नेटिजन्स ने उन्हें अपने पिता आमिर खान की मौजूदगी में टू पीस बिकिनी पहने अपना बर्थडे केक काटते हुए देखा, तब से वह सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। इरा ने अपने मस्ती भरे बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और तस्वीरें साझा करते हुए अब ट्रोलर्स पर तंज कसा है। उनकी यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
नई तस्वीरें की साझा  
इरा खान ने अपने बर्थडे की कुछ और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वरों को साझा करने के पीछे इरा का मकसद उनके कैप्शन से साफ पता चल रहा है। इरा ने लिखा, "अगर सब मेरे जन्मदिन की पिछली तस्वीरों को ट्रोल कर थक गया हो तो.... यहां कुछ और तस्वीरे हैं"। स्टार किड ने अपना खास दिन दोस्तों और परिवार के साथ पूल में मस्ती करते हुए बिताया।

 
विज्ञापन

3 of 4
सोना महापात्रा और इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
नेटिजन्स पर बरसा था सोना का गुस्सा 
इरा के इस तगड़े जवाब से पहले सिंगर सोना महापात्रा ने ट्रोल्स के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया था। सोना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट साझा करते हुए लिखा था, "सभी लोग जो,इरा खान की ड्रेस को ट्रोल कर रहे हैं और यह पूछ रहे हैं कि आमिर खान का रिएक्शन उसपर क्या है। वह यह जान लें कि वह अब 25 साल की हो चुकी हैं, एक एडल्ट हैं और उन्हें क्या पहनना है क्या नहीं किसी से पूछने की जरूरत नहीं है चाहे वह उनके माता-पिता ही क्यों ना हों।
विज्ञापन

4 of 4
इरा खान,सोना महापात्रा - फोटो : Social media
नुपुर ने जताया था प्यार 
इससे पहले, इरा खान को उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत अंदाज में विश किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में इरा केक काटती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में नुपुर इरा को प्यार से गले लगाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय लव, आई लव यू सो मच बब्स।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें