फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2019: रणवीर की अजीबो-गरीब ड्रेस देख खुद को रोक नहीं पाए सलमान, सबके सामने की ये हरकत

Thu, 19 Sep 2019 02:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh and Salman Khan - फोटो : Instagram
आइफा अवॉर्ड (IIFA Awards 2019) की शाम सिनेमाजगत के सितारे एक साथ जमीं पर उतरे। इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सलमान खान (Salman Khan) की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। यह तस्वीर अवॉर्ड समारोह के अंदर की है। इस तस्वीर में रणवीर और सलमान एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में रणवीर के कपड़ों को देखकर दबंग खान ने जो किया उसका सबूत ये तस्वीर है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh - फोटो : twitter
अभिनय के महारथी जब रणवीर सिंह किसी अवॉर्ड फंक्शन में जाते हैं तो सभी की निगाहें उनकी ड्रेस पर आकर टिक जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। रणवीर सिंह इस बार भी अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर आइफा अवॉर्ड 2019 में पहुंचे। रणवीर सिंह ने ग्रे कलर का कोट पैंट पहना हुआ था। इसके साथ हाई बूट, ऊंची चोटी और गॉगल्स कैरी किए हुए थे। इन सबके अलावा रणवीर ने एक लाल रंग का कपड़ा कैरी किया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh and Salman Khan - फोटो : instagram
रणवीर की इस ड्रेस को देखते ही सलमान ने कुछ ऐसा कर दिया कि तस्वीरें चर्चा में आ गईं। इस तस्वीर में रणवीर और सलमान एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीर में रणवीर की ड्रेस के लाल रंग के कपड़े से सलमान अपना चेहरा पोछते हुए दिखाई दिए। खास बात है कि रणवीर की तरह इस बार दीपिका भी अजीब ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। 
 

4 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : instagram
दीपिका ने इस मौके पर पर्पल कलर की गाउन पहनी हुई थीं। दीपिका से सिर पर पल्लू ओढ़ा हुआ था। दीपिका की इस ड्रेस को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ तस्वीरों में रणवीर दीपिका की ड्रेस को पकड़े हुए नजर आए। हालांकि यह ऐसा पहली बार नहीं है कि रणवीर ने पत्नी दीपिका के लिए ऐसा किया हो। ऐसे कई मौके आए हैं जब रणवीर दीपिका के साथ इस तरह स्पॉट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आइफा अवॉर्ड में दीपिका और रणवीर सिंह दोनों ने ही अवॉर्ड अपने नाम किया। रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला तो वहीं दीपिका को स्पेशल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। दीपिका को यह अवॉर्ड 'चेन्नई एक्सप्रेस' फिल्म के लिए मिला। 

यह भी पढ़ें:- IIFA 2019: रणवीर-आलिया सहित इन सितारों ने जीता अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें