फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA: सेलेब्स को इग्नोर कर एंकर ने कुत्ते का किया इंटरव्यू, 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Mon, 23 Sep 2019 12:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
iifa - फोटो : social media
20वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स यानी आईफा का आयोजन मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे पहुंचे। दीपिका, रणवीर, आलिया, रेखा, कटरीना कैफ और सलमान समेत कई सितारों ने शाम को रंगीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन सबके बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आईफा के दौरान एक खास मेहमान आ पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
iifa - फोटो : social media
दरअसल, आईफा के दौरान एक कुत्ता आ गया। अभिनेत्री अदिति भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया जिसमे वो कुत्ते का इंटरव्यू लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जब बात करती हैं तो कुत्ता उनसे हाथ मिलाता है। बता दें कि आईफा के दौरान अदिति बतौर एंकर भी सितारों के इंटरव्यू लेती नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
iifa - फोटो : social media
वीडियो वैसे तो 2 दिन पहले शेयर किया गया था लेकिन अब ये वायरल हो रहा है। इसे अभी तक करीब 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

4 of 5
IIFA Awards 2019 - फोटो : PTI
आईफा में दिए गए अवॉर्ड्स की बात करें तो 'पद्मावत' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में रणवीर के नकारात्मक रोल की जमकर तारीफ हुई। रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alia Bhatt - फोटो : twitter
आलिया भट्ट को 'राजी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। 

IIFA में दीपिका-रणवीर की ड्रेस का उड़ रहा मजाक, किसी ने पोछे से की तुलना तो किसी ने बताया टेडी बियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें