फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2022 Winners: जुबिन और असीस को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का खिताब, जानिए किस श्रेणी में किसने मारी बाजी

Sun, 05 Jun 2022 12:55 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
जुबिन और असीस ने जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) के 22वें संस्करण के आगाज के साथ विजेताओं को पुरस्कार भी मिलने शुरू हो गए हैं। तीन दिन तक आयोजित होने वाले आईफा के मेन इवेंट का सबको इंतजार रहता है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल से लेकर बेस्ट लिरिक्स के अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। चलिए देखते हैं, किस श्रेणी में किसने बाजी मारी।
विज्ञापन

2 of 12
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का खिताब जुबिन के नाम
आईफा के मंच पर सबसे पहले बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड देने क्रिटिकेयर हॉस्पिटल से डॉ. नामजोशी और एक्ट्रेस लारा दत्ता पहुंचीं। दोनों ने विजेता की घोषणा की और जुबिन नौटियाल ने रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिंगर ने इस अवॉर्ड को अपने माता-पिता को डेडिकेट किया है।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में लहर दो (83), आबाद बरबाद (लूडो) और रैत जरा सी (अतरंगी रे) गानों के लिए अरिजीत सिंह, रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए जुबिन नौटियाल और मन भार्या (शेरशाह) के लिए बी प्राक नॉमिनेटेड थे।

विज्ञापन

3 of 12
असीस कौर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल बनीं असीस
अगला अवॉर्ड था बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का, जिसे देने जैकलीन फर्नांडीज और विकास पिट्टी मंच पर पहुंचे। इसके बाद असीस कौर को शेरशाह फिल्म के रातां लम्बियां गाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। 

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में चाका चक (अतरंगी रे) और परम सुंदरी (मिमी) के लिए श्रेया घोषाल, कल्ले काले (चंडीगढ़ करे आशिकी) के लिए प्रिया सरैया, रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए असीस कौर और रांझा (शेरशाह) के लिए जसलीन रॉयल नॉमिनेटेड थीं।

4 of 12
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए शेरशाह की टीम विजेता
अलगी श्रेणी थी बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर की, जिसका खिताब फिल्म 'शेरशाह' के लिए तनिष्क, जसलीन, जावेद मोहसिन, विक्रम, बी प्राक और जानी ने अपने नाम किया। इस पुरस्कार को भूषण कुमार और चंकी पांडे ने विजेताओं को दिया।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में प्रीतम (83 और लूडो), एआर रहमान (99 गाने), एआर रहमान (अतरंगी रे), तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक और जानी (शेरशाह) के लिए नामांकित थे।
विज्ञापन

5 of 12
कौसर मुनीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कौसर मुनीर को मिला बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड
बेस्ट सिंगर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवॉर्ड के बाद बारी आई बेस्ट लिरिक्स के अवॉर्ड की। इस अवॉर्ड को देने मंच पर पंकज त्रिपाठी और सान्या मल्होत्रा पहुंचे और फिल्म '83' के 'लहरा दो' गाने के लिए कौसर मुनीर को बेस्ट लिरिक्स के लिए अवॉर्ड दिया।
 
ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेत्री में लेहरे दो (83) के लिए कौसर मुनीर, जरा सी(अतरंगी रे) और शायद (लव आज कल) के लिए इरशाद कामिल, रातां लाम्बियां (शेरशाह) के लिए तनिष्क बागची और बी प्राक व जानी मन भार्या (शेरशाह) के लिए नॉमिनेटेड थे।

विज्ञापन

6 of 12
अहान शेट्टी और शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट डेब्यू मेल और फीमेल अवॉर्ड
बॉलीवुड के संगीत से जुड़े अवॉर्ड देने के बाद अब बारी आई बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड की। इस पुरस्कार को अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के लिए जीता। खास बात ये रही कि इस अवॉर्ड को अहान ने अपने पिता सुनील शेट्टी से प्राप्त किया। इसके अलावा बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को उर्वशी रौतेला ने प्रेजेंट किया था।
विज्ञापन

7 of 12
विष्णु इंदूरी और संजय पूरन सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
83 को मिला बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड
बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड) का अवॉर्ड देने मंच पर विक्की कौशल और अनीस बज्मी पहुंचे थे। इस साल का बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड) आईफा अवॉर्ड कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान ने फिल्म 83 के लिए अपने नाम कर लिया।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में कबीर खान, संजय पूरन सिंह चौहान (83), अभिषेक चौबे, हुसैन हैदरी (अनकही कहानियां), लक्ष्मण उटेकर, रोहन शंकर (मिमी), ओम राउत ( तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और विजयेंद्र प्रसाद (थलाइवी) नॉमिनेटेड थे।

8 of 12
अनुराग बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट स्टोरी ओरिजन का खिताब अनुराग के नाम
इस साल का आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने अपनी फिल्म लूडो के लिए जीत लिया। इस अवॉर्ड को उन्हें देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और अभिनेता शाहिद कपूर मंच पर पहुंचे थे।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में हिमांशु शर्मा (अतरंगी रे), शुभम (ईब अल्ले ऊ!), अनुराग बसु (लूडो) और संदीप श्रीवास्तव (शेरशाह) नामांकित थे।

9 of 12
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बने पंकज त्रिपाठी
सहायक भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार पंकज त्रिपाठी ने फिल्म लूडो के लिए जीता। इस पुरस्कार को देने के लिए कृति सेनन और नरेंद्र केसर आईफा के मंच पर आए थे।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में जीवा (83), पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी (लूडो और 83), सैफ अली खान (तानाजी: द अनसंग वॉरियर) और  कुमुद मिश्रा (थप्पड़) नामांकित थे।

10 of 12
सई ताम्हणकर - फोटो : Instagram
सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब साई के नाम
अभिनेत्री सई ताम्हणकर को फिल्म मिमी में परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब मिला। इस पुरस्कार को देने के लिए अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख, अभिनेता अर्जुन रामपाल और हर्ष जैन मंच पर आए थे।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में गौहर खान (14 फेरे), राधिका मदान (अंग्रेजी मीडियम), लारा दत्ता (बेल बॉटम), शालिनी वत्स (लूडो) और सई ताम्हणकर (मिमी) नॉमिनेटेड थीं।

11 of 12
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेस्ट एक्टर बने विक्की कौशल
आईफा 2022 के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्की कौशल ने अपने नाम कर लिया। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म सरदार उधम में अपने अभिनय के लिए मिला। इस अवॉर्ड को देने मंच पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आई थीं। विक्की कौशल ने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित किया, जो मूल रूप से सरदार उधम फिल्म करने वाले थे।

ये थे नॉमिनेटेड
इस श्रेणी में रणवीर सिंह (83), विक्की कौशल (सरदार उधम), सिद्धार्थ मल्होत्रा (शेरशाह), स्वर्गीय इरफान खान (अंग्रेजी मीडियम), और मनोज बाजपेयी (भोंसले) नॉमिनेटेड थे।
विज्ञापन

12 of 12
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कृति बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को अपनी फिल्मी मिमी के लिए मिला। इस अवॉर्ड को देने के लिए ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया था।

ये थे नॉमिनेटेड 
इस श्रेणी में विद्या बालन (शेरनी), कृति सनोन (मिमी), सान्या मल्होत्रा (पग्लैट), कियारा आडवाणी (शेरशाह) और तापसी पन्नू (थप्पड़) नॉमिनेटेड थीं।

बेस्ट पिक्चर कैटेगरी
यह अवॉर्ड शेरशाह फिल्म के नाम रहा। इस मूवी को हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, शब्बीर बॉक्सवाला, अजय शाह, हिमांशु गांधी ने प्रोड्यूस किया था।

बेस्ट डायरेक्शन कैटेगरी
यह अवॉर्ड विष्णुवर्धन (शेरशाह) को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें