'आइफा अवॉर्ड 2019' इस बार मुंबई में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सिनेमाजगत के कई दिग्गज सितारे पहुंचे। जिसमें आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, दीपिका-रणवीर सहित सलमान खान भी नजर आए। इस बीच आइफा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बला की खूबसूरत रेखा आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' के डायलॉग को स्टेज पर बोलती हुई नजर आ रही हैं।