फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI 51: गोवा में दुनिया भर की फिल्मों का सबसे बड़ा मेला, स्टोरेरो को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Sat, 16 Jan 2021 02:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इफ्फी 51 - फोटो : Twitter
51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी इफ्फी 51 को लेकर यहां गोवा में सुबह से चहल पहल दिख रही है। 24 जनवरी यानी अगले रविवार तक चलने वाले सिनेमा के इस सबसे बड़े मेले में कुल 224 फिल्मों का प्रदर्शन अलग-अलग श्रेणियों में होना है। हर साल 20 से 28 नवंबर के बीच होने वाला ये आयोजन इस बार महामारी के चलते देरी से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
IFFI
इफ्फी के निर्देशक चैतन्य प्रसाद बताते हैं कि इस साल फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों के प्रदर्शन के लिए सात सिनेमाघरों को चुना गया है जिनमें हर रोज 28 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। कुल मिलाकर पूरे एक हफ्ते के दौरान 224 फिल्में इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। चैतन्य बताते हैं कि उन्हें दुनिया भर से लगभग छह सौ फिल्में मिली थीं जिसमें प्रदर्शित होने के लिए फिल्मों का चयन करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पूरे महोत्सव का आयोजन ऑनलाइन भी होगा और शारीरिक रूप से मौजूद लोगों के लिए भी।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, सरोज खान, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार इफ्फी में उन कलाकारों की फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा जिनका निधन वर्ष 2020 में हो गया। इन कलाकारों में 19 कलाकार देश से चुने गए हैं और नौ कलाकार दुनिया भर से। देसी कलाकारों में बासु चटर्जी, जगदीप, इरफान खान, सौमित्र चटर्जी, सुशांत सिंह राजपूत, राहत इंदौरी, एसपी बालासुब्रमण्यम, सरोज खान, ऋषि कपूर, निशिकांत कामत, श्रीराम लागू जैसे कई कलाकार शामिल हैं। जबकि, विदेशों से सर एलन पार्कर, ओलिविया डे हविलेंड, चैडविक बोसेमन, किर्क डग्लस जैसे कलाकारों की फिल्में होंगी।

4 of 5
छिछोरे - फोटो : twitter: @ShraddhaKapoor
चैतन्य के मुताबिक जब फिल्मों को महोत्सव में प्रदर्शित किया जाता है तो इससे आशाएं और प्रेरणा मिलती हैं। उनका मानना है कि अपने घर के आराम में फिल्में देखना और सिनेमाघरों में जाकर फिल्मों का आनंद लेना, दोनों अलग अनुभव हैं। यह समय थोड़ा खराब है इसलिए सावधानी बरतना और खुद की देखभाल करना सबसे जरूरी काम है। हालांकि, फिर भी यह फिल्म फेस्टिवल दिखाएगा कि अगर दुनिया में किसी भी काम को साथ मिलकर दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो वह संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के 51वें संस्करण को देशभर के कलाकारों का समर्थन मिल रहा है। हिंदी फिल्मों के कलाकारों जैसे सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, आशुतोष गोवारिकर, दीया मिर्जा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, सुभाष घई, अनुपम खेर और अनिल कपूर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इफ्फी के लिए सकारात्मक पोस्ट साझा करके इसका समर्थन भी किया और उसका प्रमोशन करने में भी भागीदार बने। इस फिल्म महोत्सव के आयोजकों को भी आशा है कि उनकी यह कोशिश सफल रहेगी। इस बार इटली के मशहूर सिनेमैटोग्राफर विटोरियो स्टोरेरो को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा।

पढ़ें: Tandav के मेकर्स को वकील ने भेजा लीगल नोटिस, लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें