फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर इस समय लाइव होने वाले हैं आमिर खान, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Tue, 27 Mar 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का सेकेंड शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। अभी आधिकारिक रूप से फिल्म के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। खबर है कि आमिर का यह प्रोजेक्ट 1000 करोड़ रुपए का है लेकिन उससे पहले आमिर एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
aamir khan
दरअसल, आमिर खान सोशल मीडिया पर लाइव होने जा रहे हैं। जहां वह अपने फैंस के सवालों का जवाब भी दे सकते हैं। आमिर ने ट्वीट करते हुए बताया कि, 'हैलो दोस्तो! मैं आज शाम 4.30 बजे फेसबुक पर लाइव आऊंगा।' बता दें कि आमिर सोशल मीडिया पर कम ही आते हैं। वह फैंस से इंटरैक्शन भी कम करते हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan
आमिर ने अपनी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'महाभारत' की वजह से कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है जिसमें राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' भी थी लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह एक दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं।

4 of 5
Aamir Khan
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक करण जौहर भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायोपिक बनाने का फैसला किया है जिसमें आमिर खान ओशो का किरदार कर सकते हैं। बता दें कि यह एक वेब सीरीज होगी जो नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले चर्चा थी कि रणवीर सिंह इस बायोपिक में काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan
खबरों की माने तो ओशो की बायोपिक को बड़े बजट में बनाया जाएगा। इस सीरीज को लेकर करण जौहर ने बताया कि बायोपिक को हिंदी सहित कई और भाषाओं में बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज की जाएगी। ओशो को मानने वाले कई बॉलीवुड स्टार भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें