शाहरुख-सलमान की हीरोइन रह चुकी जूही चावला लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। आखिरी बार जूही को साल 2014 में आई फिल्म 'गुलाब गैंग' में देखा गया था। लेकिन जूही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जूही चावला
हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। जूही की यह तस्वीर ऑस्ट्रिया की है। बिना मेकअप के जूही चावला को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं इस वक्त जूही हेयर फॉल और स्किन प्रॉब्लम से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जूही चावला
इस वजह से जूही के चेहरे में फर्क दिख रहा है। कुछ दिन पहले जूही ने ट्वीट कर बताया था, 'ब्यूटी प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल्स ने मेरे स्कैल्प और स्किन को काफी नुकसान पहुंचाया। इससे मुझे अब सबक मिल गया है। इसलिए मैं अपने सारे ब्यूटी प्रोडक्ट फेक रही हूं और नेचुरल प्रोडक्ट इस्तेमाल करूंगी।'
4 of 5
जूही चावला
रिएक्शन की वजह से जूही चावला ऐसी दिखने लगी हैं। कुछ दिन पहले जूही ने 'गुलाब गैंग' में अपने विलेन के रोल के बारे में कहा था, 'इस फिल्म के बाद पता चला कि मैं सबसे अच्छी विलेन हूं। गुलाब-गैंग के बाद से अब तक ऐसा रोल ऑफर नहीं हुआ।'
जूही चावला के अलावा उनकी बेटी जाह्नवी भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि वो मीडिया के सामने कम ही आती हैं। हाल ही में जूही ने अपने बच्चों को लेकर कहा था, 'मैं अर्जुन और जाह्नवी पर किसी भी तरह का प्रेशर नहीं डालती हूं।'