फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: क्राइम-थ्रिलर के शौकीन हैं तो आज ही देख डालें ये वेब सीरीज, ओटीटी पर बिलकुल फ्री में मौजूद

Sun, 05 Jun 2022 11:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल दुनिया जिस तरह से डिजिटल होती जा रही है उसी तरह लोग भी टीवी और सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को तवज्जो देने लगे हैं। कोरोना महामारी के बाद से एक बड़े दर्शक वर्ग ने ओटीटी की तरफ रुख किया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद शानदार कंटेंट अब लोगों आकर्षित करने लगे हैं। यही वजह है कि बड़े सितारे भी अब डिजिटल में अपनी रुचि दिखाने लगे हैं। इस समय इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग शैलियों की कई वेब सीरीज उपलब्ध हैं जिसे लोग अपनी पसंद के हिसाब से देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी सीरीज देखकर आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आश्रम 3
बॉबी देओल स्टारर आश्रम 3 हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है। अच्छी बात यह है कि इस वेब सीरीज को फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है। प्रकाश झा के निर्देशन में बने इस शो का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अगर आप 3 जून को रिलीज हुई इस वेब सीरीज को अब तक नहीं देख पाए हैं तो आज ही यह वेब सीरीज देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जुनून - फोटो : सोशल मीडिया
जुनून
जुनून एमएक्स प्लेयर पर मौजूद एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसकी कहानी चांदनी सहा और अर्जुन चक्रवर्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज में 7 एपिसोड हैं जिसे देखकर आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। बता दें कि साल 2020 में इस वेब सीरीज को रिलीज किया गया था। मूल रूप से इसे बंगाली भाषा में बनाया गया था लेकिन इसकी हिंदी डब को एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है।

4 of 5
पाप - फोटो : सोशल मीडिया
पाप
अगर आप मिस्ट्री थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो यह वेब सीरीज देख सकते हैं। इस सीरीज में पूजा बनर्जी, राहुल बनर्जी, रजत गांगुली, सोनाली दास गुप्ता, प्रियंका मंडल ने अहम भूमिका निभाई है। अब तक इस शो के दो सीजन आ चुके हैं। होईचोई पर रिलीज हुई यह बंगाली वेब सीरीज हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंजरस - फोटो : सोशल मीडिया
डेंजरस
इस सीरीज से बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने डिजिटल डेब्यू किया था। यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। इस सीरीज का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है। सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी। आपको बिल्कुल भी पता नहीं चलेगा कि असल में अपराधी कौन है। इसे भी आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें