फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Bold Movies On OTT: ओटीटी पर मौजूद हैं हद से ज्यादा पांच बोल्ड फिल्में, गलती से भी ना करें किसी के साथ देखने की भूल

Sun, 05 Jun 2022 11:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में हमेशा से ही अलग- अलग जॉनर पर विभिन्न कंटेंट देखने को मिलता है। लव,रोमांस, क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में लोगों को पसंद आती हैं।
1 of 6
Bold Movies On OTT - फोटो : Social media

बॉलीवुड में हमेशा से ही अलग- अलग जॉनर पर विभिन्न कंटेंट देखने को मिलता है। लव,रोमांस, क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में लोगों को पसंद आती हैं। लेकिन इन फिल्मों के अलावा कई फिल्में ऐसी भी हैं, जिसमें एडल्ट कंटेंट और बोल्ड सीन्स की भरमार हैं। आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही कुछ पांच बोल्ड फिल्मों के बारे में-

2 of 6
जिस्म 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

जिस्म 2 

इस लिस्ट में टॉप पर है बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फिल्म जिस्म 2। इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली सनी ने फिल्म में ढेर सारे बोल्ड सीन्स दिए हैं। यहां तक कि इस फिल्म के लिए उन्होंने सभी कपड़े तक उतार फेंके थे। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

 

3 of 6
जहर - फोटो : Social media

जहर

मौजूदा समय में फिल्मों से दूर उदिता गोस्वामी भी एक समय अपने बोल्ड किरदारों के लिए जानी जाती थीं। फिल्म ‘जहर’ में एक्ट्रेस ने अपने हॉट और बोल्ड सीन से हंगामा मचा दिया था। फिल्म में उनकी टॉपलेस अदाओं ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

4 of 6
बीए पास फिल्म फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बीए पास

इस फिल्म में बोल्डनेस की हर हद को पार किया गया है। फिल्म का एक-एक सीन बेहद बोल्ड है, जिसे आप किसी और के साथ ना देख पाएं। इस फिल्म के तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म को अब तक की बोल्ड फिल्म कहा जाना गलत नहीं होगा। इस फिल्म को यूट्यूब और फिल्मीबॉक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

5 of 6
मर्डर - फोटो : Social media

मर्डर

इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेहरावत ने अपने फिल्मी करियर में कई बोल्ड फिल्मों  में काम किया है। अपने इसी बोल्ज अंदाज की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्म मर्डर ऐसी ही एक बोल्ड फिल्मों में से एक हैं,जिसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साहब बीवी और गैंगस्टर - फोटो : Social media

साहब बीवी और गैंगस्टर

अपने दमदार किरदारों के लिए मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा भी पर्दे पर बोल्ड सीन करते नजर आ चुके हैं। माही गिल के साथ उनकी फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ अपनी बोल्डनेस की वजह से विवादों में रही। इस फिल्म में जबरदस्त बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें