के एन सिंह
- फोटो : Social Media
के एन सिंह ने भूमिका भले ही हमेशा विलेन की निभाई लेकिन उनकी सोच किसी हीरो से कम नहीं थी। वो अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेता थे। लेकिन वो अगली पीढ़ी को बढ़ावा देना भी जानते थे। एक इंटरव्यू के दौरान के एन सिंह से जब पूछा गया था कि आप आज के नए कलाकारों के बारे में क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में केएन ने कहा, 'जितने पुराने लोग थे हमारे समय के किसी ने ये फिकर नहीं की, कि कल क्या होगा। जो बच्चे अब आए हैं 70 के बाद वो बहुत समझदार हैं। उन्होंने अपनी आगामी दो पीढ़ियों का भी इंतजाम कर लिया है। ये बात वाकई काबिल-ए तारीफ है।'