फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Birthday Party: देखिये, सलमान खान की बर्थडे पार्टी का वीडियो, यह मशहूर हस्तियां हुईं शामिल, ऐसे काटा केक

Mon, 27 Dec 2021 01:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपना 56 वां जन्मदिन मुंबई के पास अपने पनवेल फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। गैर- विषैले सांप के काटने से उबरने के बाद एक्टर सलमान खान ने पार्टी की मेजबानी की। सलमान के फार्महाउस के बाहर तैनात पैपराजी ने ने कई मेहमानों को पार्टी में शामिल होते हुए देखा। इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज हस्तियों ने सलमान खान को बर्थडे विश किया और कई मशहूर लोग बर्थडे पार्टी में शामिल भी हुए।
 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान हर साल अपना बर्थडे धूमधाम से मनाते हैं मगर इस बार वह कम लोगों के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। पनवेल फॉर्महाउस पर रखी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए एक वीडियो क्लिप में सलमान खान पिता सलीम खान और अन्य लोगों की मौजूदगी में केट काटते हुए दिख रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI
एक अन्य वीडियो में सलमान खान अपनी भतीजी आयत को जन्मदिन का केक काटने के लिए ले जाते हुए दिख रहे हैं। उनके जन्मदिन पार्टी में बहन अर्पिता खान, उनकी बेटी आयत और पति एक्टर आयुष शर्मा भी शामिल हुए। 

4 of 5
Salman Khan Birthday Photo - फोटो : ANI
करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले सलमान खान सोमवार को 56 साल के हो गए हैं। इस उम्र में भी उनका अट्रैक्शन लोगों के बीच कायम है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था, जिससे उनके फैंस घबरा गये थे। पर अब सलमान खान एकदम ठीक हैं। उन्होंने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। पार्टी में सलमान ने बर्थडे केट बहन अर्पिता की छोटी बेटी आयत के साथ काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
उनके बर्थडे पार्टी में इब्राहिम अली खान, संगिता बिजलानी, टीवी होस्ट मनीष पॉल,  अतुल अग्निहोत्री, अरबाज खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला आदि लोग शामिल हुए। सलमान अपने बर्थडे जश्न में ब्लैक आउटफिट में दिखे। उन्होंने ब्लैक-टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी सलमान खान की पार्टी में शामिल हुए। रितेश ने फनी इंस्टा फिल्टर के साथ पार्टी लोकेशन से एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें वह सलमान की पहली फिल्म के बारे में बताने कि लिए कहते हैं। सलमान को राजनेता राहुल नारायण कनाल और सलमान के साथी और पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के साथ भी पोज देते हुए देखा गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें