सोनचिड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
अब हम बात करते हैं अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया की। पहले दिन ही फिल्म को ठंडा रिस्पॉन्स मिला। वीकेंड में धीमी शुरुआत के बाद अनुमान था कि सोमवार को छुट्टी के दिन इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोनचिड़िया ने सोमवार को लगभग एक करोड़, शनिवार को एक करोड़, रविवार को डेढ़ करोड़ और सोमवार महज 80 लाख कमाने में कामयाब रही। इस तरह चार दिन में सोनचिड़िया ने लगभग 4.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।