फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim ali khan birthday: करीना कपूर ने इस खास अंदाज में इब्राहिम को दी जन्मदिन की बधाई, सारा ने भी भाई के लिए लिखी ये बात

Fri, 05 Mar 2021 05:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान, करीना कपूर - फोटो : Instagram
सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान फिल्मों में नहीं आए हैं, लेकिन उनका नाम मशहूर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है। बहन सारा अली खान के साथ इब्राहिम कई वीडियो बनाते हैं जो फैंस को पसंद आती है। 5 मार्च को इब्राहिम अपना 20वां जन्मदिन मना रहे हैं। इब्राहिम सैफ और अमृता सिंह के छोटे बेटे हैं। अब उनके जन्मदिन के मौके पर स्टेप मां करीना कपूर खान ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
इब्राहिम अली खान, करीना कपूर - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इब्राहिम की एक शर्टलेस तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,  'हे गुड लुकिंग... हैप्पी बर्थडे हैंडसम'। फैंस को करीना का इब्राहिम के लिए इस तरह प्यार जताना काफी अच्छा लगा। बता दें कि करीना दो बेटों की मां बन चुकी हैं, लेकिन वो इब्राहिम से भी बेहद लगाव रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इब्राहिम अली खाना, सारा अली खान - फोटो : Instagram
दूसरी तरफ सारा अली खान ने भी बेहद खास अंदाज में अपने भाई का जन्मदिन मनाया है। सारा ने इब्राहिम के लिए फुटबाल के शेप का केक काटा। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में इसकी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा सारा ने अपने और इब्राहिम की बेहद प्यारी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।



 

4 of 5
सैफ के साथ इब्राहिम
गौरतलब है कि इब्राहिम उस परिवार से संबंध रखते हैं जहां उनके पिता, माता, बहन, स्टेप मां, दादी सभी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। हालांकि इब्राहिम अभी तक फिल्मों से दूर हैं। वहीं एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि इब्राहिम शेफ बनना चाहते हैं और वो फिल्मों में अभिनय करने के बारे में नहीं सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : इब्राहिम अली खान
हाल ही में इब्राहिम पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहर सिंह की शादी में शामिल हुए थे। इस खास मौके पर इब्राहिम काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इब्राहिम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती की शादी नई दिल्ली में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें