सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इब्राहिम की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। पिछले दिनों जहां वह श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ स्पॉट किए गए थे, तो अब उन्हें बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की बेटी के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।