मेहुल कुमार बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे फिल्म मेकर हैं जिनके साथ राजकुमार ने तीन फिल्में ‘मरते दम तक’, ‘जंगबाज’ और ‘तिरंगा’ में काम किया है। 17 जुलाई 1987 को रिलीज हुई इस फिल्म को 35 साल हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म की मेकिंग से जुड़ी एक एक बात निर्देशक मेहुल कुमार को भुलाए नहीं भूलती। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा गोविंदा, फरहा, शक्ति कपूर और ओम पुरी जैसे सितारों ने काम किया। यह फिल्म उस जमाने में सुपर डुपर हिट गोल्डन जुबली हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार ऐसा भी हुआ जब अभिनेता राज कुमार ने मेहुल कुमार को खुद बुलाकर जीते जी खुद को श्रद्धांजलि देने के लिए मजबूर कर दिया, क्या है ये पूरा किस्सा आइए आपको बताते हैं..