फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग कनेक्शन में सारा अली खान से पूछताछ के बाद भाई इब्राहिम का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, लिखा- 'बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो...'

Sat, 10 Oct 2020 01:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग कनेक्शन में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम पिछले कुछ दिनों में सामने आए। इनमें से एक नाम अभिनेत्री सारा अली खान का भी था। एनसीबी ने सारा को पूछताछ के लिए बुलाया था। ये पहली बार था जब सारा की कभी इस तरह के मामले में पेशी हुई। जाहिर सी बात है कि ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद पूछताछ होना सारा और उनके परिवार के लिए काफी परेशान कर देने वाला रहा होगा। इस बात को अब कई दिन बीत चुके हैं और इस बीच अभिनेत्री के भाई इब्राहिम अली खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : फाइल
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम फिल्मों में आने से पहले ही काफी लाइम लाइट में रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। लेकिन पिछले दिनों सारा के चलते परिवार एक मुश्किल दौर से गुजरा है। एनसीबी ने सारा से सिर्फ एक बार ही पूछताछ की। दोबारा उन्हें नहीं बुलाया गया। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सारा के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : फाइल
इब्राहिम और सारा की बॉन्डिंग के बारे में सभी जानते हैं। दोनों अक्सर एक साथ मस्ती करती हुए नजर आते हैं। कभी दोनों को वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा जाता है तो कभी दोनों साथ में योगा करते नजर आते हैं। अब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसे सारा से जोड़कर देखा जा रहा है।

4 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : instagram/iakpataudi/
इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में इब्राहिम अकेले पूल में नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने ब्रिटिश लेखक के मशहूर लेखक विन्सटन चर्चिल को कोट करते हुए लिखा है, 'अगर आप बुरे वक्त से गुजर रहे हैं तो बुरे वक्त को गुजर जाने दीजिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद से सारा अली खान ने मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी हुई है। न ही वो आते जाते इन दिनों मीडिया से बात करती हैं और न ही सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं। इससे पहले सारा लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही थीं। सारा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 10 सितंबर का है।

अमिताभ बच्चन के साथ अक्षरा हासन ने शुरू की थी एक्टिंग, निजी तस्वीरें लीक होने पर टूट गई थीं अभिनेत्री

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें