फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBFA Awards 2023: जैकलीन की भोजपुरी अवार्ड्स में दिखेगी धमाकेदार मौजूदगी, गोविंदा के ठुमकों पर सबका ध्यान

Sat, 04 Mar 2023 02:59 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड शो इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की तैयारी इन दिनों जोरो से चल रही है। यह अवार्ड शो दुनिया के विभिन्न देशो में आयोजित होता रहा है। इस साल इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन दुबई में होने जा रहा है। दुबई में इस पुरस्कार समारोह के आयोजन का ये दूसरा मौका होगा। इससे पहले वहां ये अवार्ड शो 2016 में हो चुका है। दुबई के इस आयोजन में इस बार भोजपुरी सिनेमा के सितारों के अलावा बॉलीवुड के भी कई चेहरे नजर आने वाले हैं, जिनमें जैकलीन फर्नांडीज और गोविंदा के नाम सबसे खास हैं।
विज्ञापन

2 of 4
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के जाने माने वितरक और निर्माता अभय सिन्हा ने साल 2015 में की थी। उस साल अवार्ड का आयोजन मॉरीशस में हुआ था। इसके बाद ये पुरस्कार समारोह साल 2016 में दुबई, साल 2017 में लंदन, साल 2018 में मलयेशिया और साल 2019 में सिंगापुरमें हुए। कोरोना महामारी की वजह से इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन पिछले तीन साल से स्थगित रहा। इस साल ये आयोजन 15 मार्च 2023 को दुबई में होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  हेरा फेरी 3 के निर्देशक से फैंस नाखुश, बोले- बासी कॉमेडी परोसने वाले फरहाद सामजी को हटाओ

विज्ञापन

3 of 4
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी सिनेमा के तमाम चर्चित चेहरे नजर आएंगे। भोजपुरी सिनेमा के अब तक जितने भी अवार्ड हुए हैं, उनमें से कौन सा अवार्ड किसे दिया जाना है, ये पहले से तय नहीं होता है। इन पुरस्कारों के नामांकन या वोटिंग की भी कोई परंपरा नहीं रही है। परंपरा यही रही है कि जो सितारे अवार्ड समारोह में आने के लिए तैयार होते हैं, उनको अवार्ड मिल जाता है। बताया जाता है कि जनवरी में मुंबई में आयोजित भोजपुरी अवार्ड के दौरान ऐसे कई लोगों को अवार्ड दे दिए गए जिन्हें  पहले से पता नहीं था कि उनकी फिल्म नॉमिनेट हुई है। 

यह भी पढ़ें: सबा आजाद के साथ नवंबर में शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन! पिता राकेश ने बताया सच
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुबई में आयोजित होने जा इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड के दौरान भोजपुरी सितारों के अलावा मुख्य आकर्षण जैकलीन फर्नांडीज, उर्वशी रौतेला और गोविंदा का डांस परफॉर्म भी होगा। इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह के दौरान भोजपुरी सितारों के अलावा हमेशा हिंदी सिनेमा के सितारों को भी खास तौर पर आमंत्रित किया जाता है। साल 2019 में जब सिंगापुर में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का आयोजन किया हुआ था तो वहां पर भोजपुरी सिनेमा के सितारों के अलावा सनी देओल, कृष्णा अभिषेक, जरीन खान और सनी लियोनी को मौजूदगी ने अवार्ड समारोह में चार चांद लगा दिए थे।  

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली में फुटपाथों पर बेचा लिट्टी चोखा, पवन सिंह के मैं अब भी पैर छूता हूं’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें