'पवित्र रिश्ता' की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिसे लेकर वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं फिल्म को लेकर जब अमर उजाला ने अंकिता से बात की तो उन्होंने दिलचस्प खुलासे किए। अंकिता ने कहा, ‘ मणिकर्णिका मेरी डेब्यू फिल्म है, मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।