हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को इसका हर्जाना भुगतना पड़ा था। इसके लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया में चली एकदिवसिय सीरीज से बाहर होना पड़ा और विवादित बयान के लिए बिना शर्त माफी भी मांगनी पड़ी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रही है जिसमें वह भी विवादित टिप्पणी करने के चलते माफी मांगते नजर आ रहे हैं...