फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं कुत्ते की तरह शराब पीता था'

Sun, 08 May 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त की जिंदगी जिस तरह से उतार-चढाव से भरी रही है। वैसी फिल्मी किसी दूसरे फिल्मी सितारे की नहीं दिखती। आर्म्स एक्ट में सजा पूरी करने के बाद वो इस साल फरवरी में जेल से रिहा हुए हैं। हाल ही में वो इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमैंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली आए तो उन्होंने जेल और ड्रग्स को लेकर दिल की बहुत सी बाते कहीं।
विज्ञापन

'मैं दाल से मक्खी निकाल कर पी जाता था'

2 of 5
- फोटो : solaris
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपने जेल और शराब की आदतों के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि वो विदेश में शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें बहन प्रिया ने फोन करके कहा कि उसके खिलाफ अवैध रूप से हथियार रखने का केस दर्ज किया गया है। संजय के अनुसार, 'पापा सुनील दत्त ने कहा कि जाकर भारतीय एंबेसी में मिलो। मैं वहां गया तो मुझसे कहा गया कि आराम से शूटिंग पूरी करके जाओ। इसके बावजूद मैं जल्दी से मुंबई पहुंचा तो देखकर चौंक गया कि पचास हजार पुलिसवाले मेरा इंतजार कर रहे थे'
विज्ञापन

'मैं दाल से मक्खी निकाल कर पी जाता था'

3 of 5
संजय बताते हैं, 'मेरे साथ इस तरह से सुलूक हुआ जैसे कि मैं कोई ओसामा बिन लादेन था। जब मुझे पुलिस ने बताया कि मेरे ऊपर टाडा लगाया गया है तो मैं समझता ही नहीं था कि ये टाडा क्या है। जब मुझे बताया गया कि मैं मुंबई का आरोपी बनाया गया हूं तो मैं परेशान था आखिर मुझको अपने ही देश के खिलाफ साजिश करने वाला कहा जा रहा था।'

'मैं दाल से मक्खी निकाल कर पी जाता था'

4 of 5
संजय दत्त के अनुसार, 'जब मैं जेल में था तो दाल ही खाने को मिलती थी, उसमें भी कई बार मक्खी पड़ी होती थी। मैं मक्खी निकालकतर दाल पी जाता था। मैं कुत्तों की तरह शराब पीता था। जेल जाने के बाद ऐसे ही पड़ा रहा तो वजन 110 किलो हो गया। तब मैंने फैसला किया कि मैं जेल में ही वर्कआउट करूंगा और मैंने जेल में ही बॉडी पर खूब मेहनत की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं दाल से मक्खी निकाल कर पी जाता था'

5 of 5
संजय दत्त अपने ड्रग्स की आदत को परिवार से नहीं जोड़ते हैं। संजय दत्त कहते हैं 'मैंने मां के मरने की वजह से ड्रग्स लेना नहीं शुरू किया ना ही परिवार की वजह से छोड़ा। जब मैंने फैसला कर लिया कि ये छोड़ना है तो छोड़ दिया।' संजय दत्त ने ड्रग्स की लत पर युवाओं को कहा कि जिंदगी ड्रग्स से खराब करने के लिए नहीं है इसे जी भर के जीना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें