बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की खूबसूरती के तो लोग दीवाने हैं ही, लेकिन सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर के चर्चे भी कुछ कम नहीं हैं। तैमूर किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। बता दें उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन कई हफ्ते पहले शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
आए दिन मीडिया में तैमूर की क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के कंधों पर बैठेकर सवारी करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें एयरपोर्ट पर ली गई हैं, जिसमें करीना सैफ के साथ डेनिम लुक में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ तैमूर को अपने कंधों पर बिठाकर एयरपोर्ट ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
taimur ali khan
- फोटो : viral bhayani
बता दें सैफ और करीना, तैमूर का बर्थ-डे सेलिब्रेशन साउथ अफ्रीका में करेंगे। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार की रात को सैफ करीना और तैमूर अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में करीना अपने काम के चलते साउथ अफ्रीका में रहेंगी। इस कारण सैफ ने तैमूर का जन्मदिन अफ्रीका में ही मनाने का फैसला किया है।
4 of 5
taimur ali khan
- फोटो : manav manglani
सैफी इससे पहले यह खुलासा कर चुके हैं कि सोशल मीडिया पर तैमूर की जो तस्वीरें वायरल होती हैं उनकी एक फोटो की कीमत 1500 रुपये होती है। सैफ की कहना है कि इस बात की जानकारी उन्हें ससुर रणधीर कपूर ने दी थी। साथ ही सैफ ने करण से मजाक में यह भी कहा कि अगर उन्हें तैमूर के माध्यम से अच्छे पैसे कमाने के मौका मिलता है तो उन्हें परेशानी नहीं होगी।
तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई पेच चलते हैं। हालांकि अब तैमूर में मीडिया कर्मियों से बात करना शुरू कर दिया है। हाल ही में उनका एक वीडियो देखा गया था जिसमें वो मीडिया कर्मियों को बहुत ही क्यूट अंजाद में कुछ बोलते नजर आ रहे थे। जानकर हैरान होगी कि इस साल गूगल सर्च में भी तैमूर की रैकिंग काफी बेहतर रही है।