हमशकल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हमशकल्स
साजिद खान की कॉमेडी फिल्म 'हमशकल्स' आलोचकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इतना ही नहीं फिल्म को दर्शकों ने भी सिरे से खारिज कर दिया था। यहां तक कि फिल्म के मुख्य अभिनेता सैफ को भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का अफसोस था। खराब कहानी और बकवास अभिनय के चलते फिल्म देखकर दर्शकों को हंसी नहीं बल्कि रोना आ गया। हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 86.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रितेश देशमुख, बिपाशा बसु, तमन्ना भाटिया, बिपाशा बासु और राम कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे।