फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: लेखन में भी बुलंद इन सितारों का झंडा, लिख चुके हैं किताब, एक की पर तो जमकर हुआ विवाद

Tue, 04 Feb 2025 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Stars: अभिनय प्रतिभा के धनी कई सितारे लेखन में भी पारंगत हैं। इनमें से कई सेलेब्स तो किताब लिख चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अभिनय के अलावा कई और भी शौक और प्रतिभा के धनी हैं। किसी को कुकिंग का शौक है तो कोई पेंटिंग करता है। वहीं, कुछ सितारे लेखन में नाम कर रहे हैं। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में किताब लिखी है। 'जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो' नाम की किताब को हुमा ने हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च किया। उनके अलावा और भी कई सितारे किताबें लिख चुके हैं। आइए जानें...
विज्ञापन

2 of 6
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम खेर
कई क्लासिक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मुरीद बना चुके अनुपम खेर तीन किताबें लिख चुके हैं। अभिनेता की पहली किताब 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू साल 2011 में आई थी, जिसका हिंदी अनुवाद 'आप खुद ही बेस्ट हैं' नाम से आया था। इसमें जीवन की सीख के बारे में लिखा गया था। इसके बाद उन्होंने 'लेसन लाइफ टॉट मी अननोइंगली' लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में लिखा है। अनुपम की तीसरी किताब 'योर बेस्ट डेज इज टुडे' है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना एक वक्त बॉलीवुड पर राज कर चुकी हैं। हालांकि, अब वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन लेखन की दुनिया में सक्रिय हैं। ट्विंकल खन्ना अपनी किताबों के जरिए खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2015 में ट्विंकल ने अपनी पहली किताब 'मिसेज फनीबोन्स' लॉन्च की, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' लेकर आईं। इसमें लघु कहानियां थीं। इसे भी लोगों ने प्यार दिया। अभिनेत्री अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। वे अखबारों में स्तंभ भी लिखती हैं।

4 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी लिस्ट में है। उन्होंने 'क्रैकिंग द कोड' नाम से अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ मिलकर एक किताब लिखी थी, जो 2015 में पब्लिश हुई थी। इस किताब में मध्यम वर्गीय परिवार के आए आयुष्मान के फिल्मी सफर के बारे में बताया गया है। इनके अलावा इमरान हाशमी भी 'द किस ऑफ लाइ' नाम से किताब लिख चुके हैं। इसमें उन्होंने अपने बेटे अयान की कैंसर से जीत के बारे में लिखा है।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर ने अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया है। इसके अलावा वे लेखन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' नाम की एक किताब लिखी, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। इस किताब में करीना ने अपने गर्भवती होने के दौरान के अनुभव को साझा किया है, जिससे इसे पढ़ने वाली महिलाओं को मदद मिल सके। करीना कपूर की इस किताब पर विवाद भी हो चुका है। किताब के नाम में 'बाइबल' शब्द के इस्तेमाल को लेकर एक धर्म विशेष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लेखन का शौक रखते हैं। वे साल 2017 में प्रकाशित हुई किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' के सह-लेखक रहे हैं। इस किताब में अभिनेता के संघर्षों के बारे में बारीकी से लिखा गया है। इसके अलावा इमरान हाशमी, करण जौहर और नसीरुद्दीन शाह भी किताबें लिख चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें