फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: बॉलीवुड में डेब्यू के बाद इन स्टार्स के करियर पर लगा ब्रेक, वर्षों तक नहीं मिला कोई काम

Mon, 10 Jul 2023 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड के साथ साथ अब टीवी के सेलेब्स का स्टारडम भी आसमान छू रहा है। सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ये टीवी सेलेब्स रोज अपने शोज से दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन टीवी के साथ साथ यह बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दम खम दिखाने के लिए उत्साहित रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम तो रखा,लेकिन सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने अभिनय को लेकर आज भी खूब लोकप्रियता बटोरती हैं। अंकिता ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाने का सोचा था और कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हुईं।



 
विज्ञापन

3 of 5
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर एक समय में टीवी के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे। अभिनेता ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। टीवी में काम करने के बाद करण ने ‘अलोन’में बिपाशा बसु के साथ काम किया। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद तो आई, लेकिन इसके बाद अभिनेता के करियर पर एक बड़ा ब्रेक लग गया।

4 of 5
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली
जय भानुशाली आज भी छोटे परदे पर काफी सक्रिय हैं। जय कई रियलिटी शोज को होस्ट करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि जय ने ‘हेट स्टोरी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उनकी किस्मत नहीं चमक पाती और अभिनेता बुरी तरह फ्लॉप हो गए। इस फिल्म के बाद जय किसी दूसरी फिल्म में कभी नजर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमना शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

आमना शरीफ
आमना शरीफ टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। आमना ने भी साल 2009 में बॉलीवुड की फिल्म ‘आलू चाट’ से डेब्यू किया था। दर्शकों ने न तो फिल्म को प्यार दिया और न ही आमना को। इस फिल्म के बाद आमना ने दोबारा छोटे पर्दे पर वापसी की और अपने करियर को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें