फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की हीरोइन को चाहिए 'पैर दबाने और खाना पकाने वाला पति'

Mon, 30 Jan 2017 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के स्टंट हीरो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। आपको बता दें कि फिल्म में हुमा एक ऐसी बीवी का किरदार निभा रही हैं जिसकी अपने पति से बहुत ज्यादा मांगे हैं। वो अपने पति से खाना बनवाती है और अपने पैर भी दबवाती है। वहीं हुमा ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो असल जिंदगी में किस तरह की पत्नी बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

अक्षय की हीरोइन को चाहिए 'पैर दबाने और खाना पकाने वाला पति'

2 of 5
उन्होंने साफ कहा कि अपनी असल जिंदगी में भी उन्हें ऐसा ही पति चाहिए जो उनके पैर दबाए और घर का सारा काम खुद करे। हुमा ने ये भी बताया कि उन्हें घर का खाने का बहुत शौक है इसलिए वो चाहती हैं कि उनका पति उनके लिए अपने हाथों से खाना भी बनाए। 
विज्ञापन

अक्षय की हीरोइन को चाहिए 'पैर दबाने और खाना पकाने वाला पति'

3 of 5
हुमा ने बताया कि वो बिल्कुल फिल्म के किरदार की तरह ही असल जिंदगी में भी बीवी बनेंगी। उन्हें फिल्म में अपना रोल बहुत पसंद आया है। हुमा ने ये भी कहा कि वो चाहती हैं कि जब वो गुस्सा हो जाएं तो उनका पति उनकी डांट और गालियां खाए और उनकी खूब सेवा करे। उन्होंने बताया कि ऊंचे कद का और गोरा पति चाहिए मुझे।'
 

अक्षय की हीरोइन को चाहिए 'पैर दबाने और खाना पकाने वाला पति'

4 of 5
निर्देशक अनुराग कश्यप और सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साथ नाम जोड़े जाने की बात पर हुमा ने कहा कि वे इन सब चीजों के बारे में कभी नहीं सोचती। उनका परिवार जानता है कि सच क्या है। वो इन खबरों से खुद को परेशान नहीं करतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय की हीरोइन को चाहिए 'पैर दबाने और खाना पकाने वाला पति'

5 of 5
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी और अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' 10 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें