कश्मीर शुरू से फिल्मकारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। कश्मीर की पृष्ठभूमि पर सदियों से फिल्मों का निर्माण होता रहा है, जिसमे कश्मीर की खूबसूरती के साथ -साथ वहां की संस्कृति को भी देखने को मिला है। तो, कुछ ऐसी फिल्में भी बनी जिसमें कश्मीर की भयावह स्थिति को भी पेश किया किया है। कश्मीर की पृष्ठभूमि पर एक और फिल्म 'हुकुस बुकुस' बन रही है, जिसमें कश्मीरी पंडित समुदाय के एक प्रतिष्ठित सदस्य की संघर्षपूर्ण कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में धारावाहिक रामायण के राम यानी अरुण गोविल खास किरदार में नजर आएंगे।