फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की कोशिशों से नहीं पिघले राकेश रोशन, खाली हाथ लौटाया!

Thu, 21 Jul 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान के सितारे लगता है इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले तो इस साल आई उनकी फिल्म 'फैन' उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, अब 'रईस' उनके लिए सिरदर्द बन गई है। खास बात ये है कि कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं और हर बार उन्हें ही पीछे हटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाहरुख की कोशिशों से नहीं पिघले राकेश रोशन, खाली हाथ लौटाया!

2 of 6
शाहरुख खान को 'रईस' से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म में वो गुजरात के एक शराब माफिया का किरदार करते नजर आएंगे। शाहरुख ने फिल्म के लिए ईद को चुना लेकिन सलमान खान की फिल्म सुल्तान की वजह से उन्हें आगे बढ़ना पड़ा। फिल्म के लिए उन्होंने 26 जनवरी 2017 की तारीख चुनी, यहां उनके सामने रितिक रोशन की 'काबिल' है। शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचना चाहते हैं। इसके लिए वो रितिक के पिता राकेश रोशन के पास पहुंचे थे। भारी बारिश में शाहरुख जब देर रात राकेश से मिले तो लगा कि शाहरुख की बात वो मान लेंगे।
विज्ञापन

शाहरुख की कोशिशों से नहीं पिघले राकेश रोशन, खाली हाथ लौटाया!

3 of 6
शाहरुख खान चाहते थे लेकिन रितिक का 'काबिल' को आगे बढ़ा दिया जाए, लेकिन खबरों की मानें तो दो घंटे की ये मुलाकात शाहरुख के हक में नहीं गई। राकेश ने साफ कर दिया कि 'काबिल' की रिलीज डेट तो टस से मस नहीं होगी। अब शाहरुख टेंशन में हैं कि करें क्या? उनकी टेंशन की खास वजह है।

शाहरुख की कोशिशों से नहीं पिघले राकेश रोशन, खाली हाथ लौटाया!

4 of 6
शाहरुख की पिछले साल दिसंबर में 'दिलवाले' रिलीज हुई। इसके साथ 'बाजीराव मस्तानी' भी रिलीज हुई। दो बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज होने का शाहरुख की फिल्म को बड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद उनकी 'फैन' भी कुछ खास नहीं कर सकी। शाहरुख दूसरे खान सितारों आमिर और सलमान से दौड़ में खुद को पिछड़ता पा रहे हैं ऐसे में रईस पर बड़ा दांव है।
विज्ञापन

शाहरुख की कोशिशों से नहीं पिघले राकेश रोशन, खाली हाथ लौटाया!

5 of 6
शाहरुख भी ये जानते हैं कि 'रईस' अगर बेहतर प्रदर्शन ना कर सकी तो उनके करियर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसीलिए वो राकेश रोशन के पास पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की हीरोइन भी मुंह फुलाए बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख की कोशिशों से नहीं पिघले राकेश रोशन, खाली हाथ लौटाया!

6 of 6
'रईस' में शाहरुख की बीवी का रोल कर रही माहिरा खान भी इस सारे मामले से खुश नहीं हैं। माहिरा फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं और फिल्म की रिलीज का कोई ठिकाना नहीं। उन्हें लगता है कि इससे फिल्म पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें