फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ 'वंडर वुमन 1984' देखने सिनेमाघर पहुंचे ऋतिक रोशन, जमकर की तारीफ

Wed, 23 Dec 2020 07:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमा हाल में परिवार के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : ट्विटर
कोरोना काल में लंबे इंतजार के बाद अब सिनेमा प्रेमियों के चेहरे खिल गए हैं। इसकी वजह है कि नियमों के तहत सिनेमाघरों के खोलने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि इस दौरान जो हिंदी फिल्में रिलीज हुई हैं, उन्हें कुछ खास दर्शक नहीं मिल पा रहे। इस बीच हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 1984' अपनी किस्मत आजमाते हुए भारत में रिलीज हो गई है। खास बात ये है कि इसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बुधवार को अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और दोनों बच्चों के साथ इस फिल्म को देखने पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : ट्विटर
'वंडर वुमन 1984' के लिए ऋतिक रोशन काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर स्क्रीन की है। इसके लिए उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
 ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया, 'घर वहां होता है जहां दिल होता है। मेरी सपनों की दुनिया। सिनेमा लौट आया है और इसलिए मैं हूं। अब मैं अपने दूसरे सुपर हीरो मास्क पहनकर वंडर वूमेन 84 देख रहा हूं। बहुत बढ़िया।'

4 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
इसके अलावा ऋतिक ने सिनेमा हॉल में सुरक्षा के बढ़िया इंतजाम के लिए INOX Movies की तारीफ की। इस फिल्म को देखने के लिए ऋतिक के अलावा सिनेमाघर में कई और दर्शक भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वंडर वुमन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'वंडर वुमन 1984' के रिलीज को लेकर कई बार तारीखें बदल गई थीं। पैटी जेनकिन्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गल गैडोट, क्रिस पाइन, क्रिस्टीन विग, पेड्रो पास्कल, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं कंगना रणौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'धर्म के ठेकेदार मत बनो'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें