फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं कंगना रणौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'धर्म के ठेकेदार मत बनो'

Wed, 23 Dec 2020 07:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर अपनी बातों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो मेक्सिको के किसी छोटे आइलैंड पर बिकिनी पहने बैठीं नजर आ रही थीं। अब कंगना के इस तस्वीर के पोस्ट होते ही लोग उन्हें जबरदस्त ट्रोल करने लगे। ऐसे में कंगना ने उन ट्रोलर्स को ट्वीट कर तगड़ा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
बता दें कि कंगना के बिकिनी पहनने पर कई लोगों ने उन्हें धर्म और संस्कृति की शिक्षा दी तो वहीं कई लोगों ने उनकी जबरदस्त आलोचना कर दी। अब बिकिनी के कारण ट्रोल किए जाने पर कंगना ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, 'कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी मां भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, खून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाएं तो तुम्हारा क्या होगा। तुम्हारी तो फट जाएगी और खुद को भक्त कहते हो। धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो...जय श्री राम'।



विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
बता दें कि कंगना के बिकिनी में तस्वीर शेयर करने के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया। Punjab Singh नाम के सोशल मीडिया यूजर ने कंगना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ बचा नहीं अट्रैक्ट करने के लिए, बॉडी दिखाओ, कमेंट और लाइक लो'। Cadbury Silk नाम की यूजर ने सिखा, 'लो साड़ी से बिकिनी, मोदी जी क्या बोलेंगे। क्या यही हमारी संस्कृति है।'



4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
अंधभक्तों का DNA नाम के यूजर ने लिखा, 'अंध भक्तों की प्यारी दीदी अंध भक्तों के लिए छाप छोड़ती हुई...' । वहीं Sanjay Singh Tomar नाम के यूजर ने लिखा, 'बस यह फुहड़ता वाली फोटो डालने की क्या जरूरत थी । यह आपकी सोच बताती हैं कि आपका समाज के लिए क्या सोच रखती हो।' कंगना रणौत की बिकिनी तस्वीर पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कई लोगों का कहना था कि कंगना दूसरों को धर्म और नैतिकता का पाठ पढ़ाती हैं, लेकिन खुद उसे फॉलो नहीं करतीं। हालांकि कंगना ने अपना जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
दूसरी तरफ कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी कर चुकी है। वहीं बहुत जल्द वो फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' की शूटिंग पूरी करेंगी। कंगना की पिछले कई फिल्में फ्लॉप रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते कंगना ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब फैंस भी जल्द से जल्द उनके फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें