बॉलीवुड में इस वक्त स्टार्स न्यू ईयर हॉलिडे सेलिब्रेट कर घर लौट रहे हैं। ऐसे में हॉलिडे से घर लौटे ऋतिक रोशन सुजैन और बच्चों के साथ फिल्म देखकर आए। इनको मुंबई के एक सिनेमाहॉल के बाहर स्पॉट किया गया है। माना जाता है कि सुजैन और ऋतिक के रिश्ते भले ही मधुर ना हो लेकिन बच्चों के खातिर दोनों कोई लापरवाही नहीं करते हैंं..
विज्ञापन
2 of 6
bollywood
ऋतिक रोशन बेटों के साथ लंदन न्यू ईयर मनाने गए थे। बता दें कि इन तस्वीरों को ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 6
bollywood
सिनेमाहॉल से बाहर स्पॉट हुए ऋतिक काले रंग की टीशर्ट और नीली डेनिम में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने काले रंग की कैप भी लगाई हुई थी।
4 of 6
bollywood
वहीं, सुजैन भी कुछ कम नहीं लग रही थीं। ब्राउन कार्डिगन के साथ नीली डेनिम उनपर खूब फब रही थी। क्रॉस बैग के साथ लुक को और भी कंप्लीट किया। कुल मिलाकर दोनों कैजुअल लुक में बहुत ही उम्दा लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
बता दें कि सुजैन और ऋतिक के बीच तलाक है, लेकिन दोनों को किसी अवसर और त्योहार के चलते एक साथ देखा स्पॉट किया जाता है। माना जा रहा है कि दोनों फिर से बहुत जल्द शादी करने की फिराक में हैं। लेकिन यह खबर महज अफवाह बनकर रह गई है।
ऋतिक के बेटे भी मूवी देखने गए थे। बता दें कि ऋतिक बहुत जल्द फिल्म सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म पटना के एक गणित के अध्यापक आनंद पर आधारित है।