ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा
- फोटो : insta
इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान भी हैं। यह फिल्म इसी नाम की एक तमिल फिल्म की रीमेक है जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने अहम रोल निभाया था। ऋतिक का नया लुक सामने आने के बाद फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'इस आदमी को उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता।' जबकि एक ने लिखा, '70% लोग केवल और केवल आपके लिए फिल्म देखने जाएंगे।' वहीं एक अन्य यूजर ने ऋतिक की तुलना ग्रीक गॉड से कर डाली।