फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने बदली 'सुपर 30' की रिलीज डेट, बयान जारी कर कहा ये

Thu, 09 May 2019 07:11 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
super 30 - फोटो : अमर उजाला
सदाबहार अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म सुपर 30 के निर्माताओं से अपील की है कि वह फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीख तलाश लें। उनका कहना है कि अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर वह किसी तरह के निजी कष्ट और मानसिक हिंसा का निशाना नहीं बनना चाहते।
 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या की रिलीज डेट 21 जून से बदलकर 26 जुलाई होने के बाद से ही हिंदी फिल्म जगत में हलचल मची हुई है। कंगना की बहन रंगोली के ट्वीट्स को लेकर भी इंडस्ट्री में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इन ट्वीट्स में रंगोली ने ऋतिक रोशन और उनकी टीम को सीधे निशाना बनाया है, जिसके जवाब में अभी तक सुपर 30 के मेकर्स या कलाकारों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
गुरुवार की शाम ऋतिक रोशन ने इस बारे में एक बयान जारी किया जिसमें फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट बदलने का फैसला लेने की बात कही गई है। फिल्म की रिलीज डेट बदलने को लेकर बुधवार को भी काफी हलचल रही, लेकिन फिल्म को प्रोड्यूस कर रही कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बयान जारी कर कहा था कि फिल्म 26 जुलाई को ही रिलीज होगी।
 

4 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
इस बारे में गुरुवार को सुबह एक बार फिल्म सुपर 30 की टीम की कई दौर की बातचीत हुई। कंगना रनौत की बहन रंगोली के ट्वीट्स को लेकर भी चर्चाएं हुईं। और, नतीजा यही निकला कि फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आने तक ये मामला और तूल पकड़ सकता है और जिस तरह के बयान रंगोली दे रही हैं, उससे वातावरण और खराब ही होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hrithik roshan - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक का मानना है कि इस तरह के विद्वेषपूर्ण माहौल में वह फिल्म का प्रचार करने जब निकलेंगे तो और तमाम तरह की बातें होंगी और वह किसी तरह का तनाव झेलने के बिल्कुल खिलाफ हैं। फिल्म सुपर 30 गरीब छात्रों को कोचिंग देकर उन्हें आईआईटी में प्रवेश दिलाने वाले बिहार के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार पर बनी है। ऋतिक चाहते हैं कि फिल्म जितनी साफ सुधरी और सामाजिक है, फिल्म के प्रचार के दौरान भी यही भावना दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें