फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को रियाद में मिला जॉय अवार्ड, बोले- अभिनय समझने में 25 साल लग गए

Sun, 19 Jan 2025 12:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Joy Awards In Riyadh: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को सिनेमा में उनके योगदान के लिए रियाद में जॉय अवार्ड्स में सम्मानित किया गया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन को मिला जॉय अवार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन ने दशकों के अपने करियर में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अपने अभिनय, शानदार लुक और बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर इस अभिनेता ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे करके एक नई उपलब्धि हासिल की है। सिनेमा में उनके योगदान के लिए हाल ही में रियाद में जॉय अवॉर्ड्स में उन्हें सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक बोले अभिनय समझने में लग गए 25 साल - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
अवॉर्ड स्वीकार करते हुए ऋतिक ने कहा, "धन्यवाद। धन्यवाद, रियाद। धन्यवाद, जॉय अवार्ड्स। मुझे यहां इंवाइट करने के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को मेरा धन्यवाद। महामहिम, आप एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं और हम सभी के लिए इस शानदार शाम को बनाने के लिए आपका धन्यवाद। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मैं प्रोत्साहित हूं। मेरा मतलब है, देखिए मैं किसके साथ हूं।"
Hrithik Roshan receives an honorary award for completing 25 years in the film industry at the Joy Awards in Riyadh.
byu/OkTomatillo8202 inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक ने जॉय अवॉर्ड्स का किया धन्यवाद - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
आगे ऋतिक ने कहा, "यहां महान दिग्गजों के बीच मुझे यह अवॉर्ड मिला है। 25 साल हो गए हैं। यह एक लंबा समय लगता है, लेकिन मुझे यह समझने में 25 साल लग गए कि अभिनय वास्तव में क्या है। अब मैं एक अभिनेता के रूप में अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं इसे अपने दिल में मौजूद उम्मीद और अगले 25 सालों के वादे के प्रतीक के रूप में लेता हूं। उम्मीद है कि अगर मैं वापस आता हूं, तो मैं इस तरह के सम्मानों के लिए थोड़ा और योग्य महसूस करूंगा।

यह भी पढ़ें:
VT 15-Varun Tej: मेरलापाका गांधी के साथ वरुण तेज की अगली फिल्म की घोषणा, इंडो-कोरियन हॉरर-फिल्म में नजर आएंगे

4 of 5
ऋतिक ने 'कहो ना प्यार है' से की थी अभिनय की शुरुआत - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक ने 2000 में अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, मोहनीश बहल, दिलीप ताहिल और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इस फिल्म के लिए ऋतिक को सर्वश्रेष्ठ न्यू कमर अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया सैफ अली खान का हमले के बाद का पहला फोटो, बेगम करीना भी दिखीं साथ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर 2 में नजर आएंगे ऋतिक? - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
काम की बात करें तो कथित तौर पर ऋतिक अगली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा समर्थित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan Stab: मुंबई पुलिस ने सैफ पर हुए हमले में इस्तेमाल चाकू का दूसरा हिस्सा किया बरामद, पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें