फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई, कलेक्शन का आंकड़ा 160 करोड़ के पार

Mon, 07 Oct 2019 07:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
War - फोटो : Social Media
2 अक्टूबर को रिलीज हुई एक्शन फिल्म वॉर लगातार धमाकेदार कमाई करते जा रही है। जहां वॉर पहले दिन 51.60 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई तो वहीं फिल्म ने पांचवे दिन देश भर में कुल 37.40 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही शुरुआती पांच दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 166.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही वॉर ने केसरी, टोटल धमाल, साहो (हिंदी वर्जन), छिछोरे, सुपर 30 और गली बॉय के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। वहीं अगर पहले रविवार तक की कमाई की बात करें तो वॉर ने भारत, मिशन मंगल, केसरी, गली बॉय और कलंक को भी रेस में कोसों पीछे छोड़ दिया है। पांच दिनों की कमाई के आधार पर ही वॉर इस साल की पांचवी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जिस रफ्तार से ऋतिक और टाइगर की यह फिल्म कमाई कर रही है उस लिहाज से कहा जा सकता है कि जल्द ही वॉर भारत और मिशन मंगल की कुल कमाई को भी पीछे छोड़ देगी।  


 
विज्ञापन

3 of 4
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
'वॉर' फिल्म को वीकेंड के अलावा त्योहारों का भी जबरदस्त फायदा मिला। वहीं नवमी और दशमी की छुट्टी की वजह से कलेक्शन में अभी और उछाल देखने को मिल सकता है। 'वॉर' फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.35 करोड़, दूसरे दिन 24.35 करोड़, तीसरे दिन 22.45 करोड़ और चौथे दिन 28.70 करोड़ का कलेक्शन किया। 'वॉर' फिल्म साल 2019 की रविवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'वॉर' फिल्म ने रविवार को 37.40 करोड़ का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शनिवार के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। इस तरह से 'वॉर' फिल्म पांच दिन में 166.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

4 of 4
War Song Ghungroo - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'वॉर' से पहले रिलीज हुई फिल्म छिछोरे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने कुल 150.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फॉक्स स्टार स्टूडियो की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले टोटल धमाल और मिशन मंगल ने यह खिताब हासिल किया था। वहीं अगर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की बात करें तो फिल्म ने 135.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। जल्द ही यह फिल्म आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी बन सकती है। 

यह भी पढ़ें:- फर्जी ट्वीट करने के 200 रुपये लेती हैं स्वरा भास्कर? WhatsApp चैट की सच्चाई आई सामने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें