फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर 2 के मोशन पोस्टर से लेकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नई फिल्म तक, पढ़ें पांच खबरें

Mon, 14 Oct 2019 03:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mirzapur 2,Robert Downey Jr - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर 2 का मोशन पोस्टर
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन का इंजतार करने वालों के लिए खुशखबरी है। मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट को लेकर मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर में मिर्जापुर सीजन 2 लिखा दिखाई दे रहा है, लेकिन ये वेब सीरीज कौन सी तारीख को रिलीज होगी इसे छुपाकर रखा गया है। ये मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वेबसीरीज की रिलीज डेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला ने खास अंदाज में दी सासू मां को जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा जूही चावला ने हाल ही में अपनी सास सुनैना का जन्मदिन बनाया। जन्मदिन के खास मौके पर जूही चावला ने सास की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सुनैना की इस तस्वीर के साथ जूही चावला ने खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'मेरी सासू मां सुनैना के लिए उनके बर्थडे पर 1000 पौधे, भगवान की कृपा हमेशा मुझ पर है'। सोशल मीडिया यूजर्स जूही चावला की पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही और तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
नोरा फतेही ने किया 'द पपेटा चैलेंज' 
मशहूर बेली डांसर नोरा फतेही अपने डांस की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। नोरा के डांस को वीडियो को उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते रहते हैं। इस बार उन्होंने इन दिनों चर्चा में चल रहे 'द पपेटा चैलेंज' को पूरा किया है। अपने डांस वीडियो में वीडियो में नोरा फतेही अपने दोस्त के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्हें रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। 
 

4 of 5
Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor - फोटो : social media
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने बनाया खाना
अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। दोनों बहुत बार साथ भी दिखाई देते हैं। इस बार ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने मिलकर खाना बनाया है। इन दोनों के साथ में खाना बनाने का खुलासा ईशान की भाभी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने किया। मीरा ने इंस्टा स्टोरी पर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के खाने की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि सारा खाना इन दोनों ने भी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Robert Downey - फोटो : file photo
एवेंजर्स एंडगेम के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पहली फिल्म को पोस्ट रिलीज
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में आयरन मैन के किरदार से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने के बाद अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की अगली फिल्म का नाम डोलिटिल (Dolittle) है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म के पोस्टर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर चिंपैंजी, जिराफ, लोमड़ी, पोलर बियर, ऑस्ट्रिच, तोता और बत्तख जैसे तमाम जानवर से घीरे दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 17 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें